Tuesday, January 25, 2011

रूस के नीचे है दुनिया का सबसे खुफिया रास्ता !

 
 
 

Buz
 
मॉस्को. सोवियत संघ के दौर में कई खुफिया प्रोजेक्ट्स पर काम किया गया जो आज भी दुनिया के सामने किसी बड़े रहस्य से कम नहीं हैं। ऐसा ही एक अति गोपनीय रास्ता रूस की राजधानी मॉस्को के नीचे से होकर गुजरता है जिसके बारे में अब भी दुनिया के बहुत कम लोगों को पता है।

इस रास्ते का नाम है 'मास्को मेट्रो-2' बेहद गोपनीय इस प्रणाली का जन्म स्टॉलिन के शासनकाल में हुआ था। कहा जाता है कि इस रास्ते का प्रयोग गुप्त रूप से सैन्य संस्थानों और अन्य बड़े लोगों को खुफिया तौर पर लाने ले जाने के लिए किया जाता था।

रूस के सबसे बड़े राज़ में से एक 

'मॉस्को मेट्रो-2'को केजीबी द्वारा खुफिया भाषा में डी-6 नाम दिया गया था। आपको यह जानकर बेहद आश्चर्य होगा कि फेडरल सिक्यूरिटी सर्विस आफ द रशियन फेडरेशन या द मॉस्को मेट्रो एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा मेट्रो-2 के अस्तित्व की लम्बे समय तक न तो पुष्टि की गई है और न ही उसका किसी प्रकार का खंडन किया गया।

लेकिन आखिर में इस राज़ पर से पर्दा उठाते हुए रूस ने आखिर मॉस्को मेट्रो-2 के सच को स्वीकारा और इसे आम जनता के लिये खोल दिया है।

तस्वीरों में देखें रूस के इस सबसे बड़े राज़ को....